1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने पांच दिन में कमाए 269 करोड़ रुपए

सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने पांच दिन में कमाए 269 करोड़ रुपए

 Published : Nov 17, 2015 01:06 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 01:40 pm IST

नई दिल्ली- सलमान खान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकार्ड्स को तहस-नहस कर रहा है। हालांकि व्यस्त सोमवार की वजह से इसकी कमाई में भारी गिरावट दिखी, लेकिन फिर

प्रेम रतन धन पायो ने...- India TV Hindi
प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 269 करोड़

नई दिल्ली- सलमान खान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकार्ड्स को तहस-नहस कर रहा है। हालांकि व्यस्त सोमवार की वजह से इसकी कमाई में भारी गिरावट दिखी, लेकिन फिर भी सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पांच दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर से 269.78 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें- सलमान खान 100 करोड़ क्लब के सुल्तान, आमिर-शाहरुख हैं काफी पीछे

नेट कमाई-

फिल्म ने सोमवार को भारत में 13.62 करोड़ का नेट बिजनेस किया है जिसे जोड़कर फिल्म की नेट कमाई 143.39 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सोशल मीडिया ट्विटर पर बताया, “प्रेम रतन धन पायो गुरु- 40.35 करोड़, शुक्र- 31.05 करोड़, शनि- 30.07 करोड़, रवि- 28.30 करोड़, सोम-13.62 करोड़। कुल कमाई 143.39 करोड़। शानदार!"

Prem

ग्रास कमाई-

भारत से फिल्म की ग्रॉस कमाई 210.78 करोड़ रुपए है वहीं तरण आदर्श द्वारा विदेश से फिल्म की ग्रॉस कमाई 59 करोड़ बताई गई है। कुल मुलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 269.78 हो गया है।

बॉलीवुड की सभी ब्लॉकबस्टर्स को छोड़ा पीछे-

5 दिनों की रेस के मुकाबले में फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। सलमान की ही बजरंगी भाईजान (151.05 करोड़) इस रेस में सबसे आगे है वहीं आमिर खान की धूम 3 (149.25 करोड़) नंबर दो पर है। शाहरुख खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर 136.86 करोड़ की नेट कमाई के साथ प्रेम रतन धन पायो से नीचे होकर चौथे पायदा पायदान पर खिसक गई है। पीके ने पांच दिनों मे 136.61 करोड़ का बिजनेस किया था।

पहले पांच दिनों में ऋतिक रोशन की क्रिश 3 ने 130.41 करोड़, सलमान की ही किक ने 126.70 करोड़ और शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ने 124.54 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Prem

अगली स्लाइड में जानिए ‘प्रेम रतन..’ ने सलमान की ही कौन सी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन