1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने वर्ल्डवाइड कमाए 313 करोड़

सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने वर्ल्डवाइड कमाए 313 करोड़

 Published : Nov 20, 2015 01:32 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 01:43 pm IST

नई दिल्ली- सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए है और दुनियाभर से इसे 315 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसने भारत में 172.77 करोड़ रूपए

सलमान की 'प्रेम रतन धन...- India TV Hindi
सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने वर्ल्डवाइड कमाए 313 करोड़

नई दिल्ली- सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए है और दुनियाभर से इसे 315 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसने भारत में 172.77 करोड़ रूपए की नेट कमाई कर ली है। फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, “प्रेम रतन धन पायो गुरु- 40.35 करोड़, शुक्र- 31.05 करोड़, शनि- 30.07 करोड़, रवि- 28.30 करोड़, सोम-13.62 करोड़,  मंगल- 12.04 करोड़, बुध-10.02 करोड़, गुरु- 7.37 करोड़। कुल कमाई- 172.82 करोड़।”

ये भी पढ़ें- सलमान खान 100 करोड़ क्लब के सुल्तान, आमिर-शाहरुख हैं काफी पीछे

Prem

भारत से इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 254.04 करोड़ हुई है वहीं विदेश से फिल्म ने 59  करोड़ का बिजनेस किया जिसे जोड़कर दुनिया भर से इसकी ग्रॉस कमाई  313.04 करोड़ हो गई है।

All time blockbusters लिस्ट में प्रेम रतन धन पायो 6ठें पायदान पर-

फिल्मों के पहले 8 दिनों के नेट कलेक्शल की बात करें तो सलमान खान की बजरंगी भाईजान (197.77 करोड़) पर नंबर एक पर काबिज है। आमिर खान की पीके 197 करोड़ का नेट बिजनेस किया था और इसी के साथ ये नंबर 2 पर है।

धूम 3  ने पहले 8 दिनों में 196.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 8 दिनों में ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म क्रिश 3 ने 176 करोड़ का नेट बिजनेस किया था। सलमान की ही किक ने 173.2 करोड़ की नेट कमाई की थी। शाहरुख खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस ने 164.5 करोड़ और 163.6 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Prem

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन