1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट', देखिए सबूत

इस हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट', देखिए सबूत

 Published : May 05, 2017 11:36 am IST,  Updated : May 05, 2017 11:40 am IST

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म जब बड़े परदे पर आती है तो एक अलग ही माहौल होता है, अब सलमान की नई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर जारी हुआ है तो यह माहौल फिर से बन गया है।

ट्यूबलाइट- India TV Hindi
ट्यूबलाइट

नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म जब बड़े परदे पर आती है तो एक अलग ही माहौल होता है। अब सलमान की नई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर जारी हुआ है तो यह माहौल फिर से बन गया है। ट्रेलर रिलीज हुआ और आते ही हिट हो गया।

टीजर में सलमान बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ पहली बार सलमान के अपोजिट कोई चाइनीज एक्ट्रेस दिख रही है, इसलिए भी लोग काफी उत्सुक हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं यह फिल्म हॉलीवुड की कॉपी है। जी हां, यह सच है, सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ हॉलीवुड फिल्म लिटिल ब्वॉय से इंस्पायर है। बस फर्क इतना है कि सलमान वाला रोल लिटिल ब्वॉय में एक 8 साल के बच्चे ने किया था। शायद यही वजह है कि सलमान को इस फिल्म में कम बुद्धि का दिखाया गया है।

‘लिटिल ब्वॉय’ फिल्म वर्ल्ड वॉर 2 पर आधारित है, जिसमें 8 साल के बच्चे को स्कूल में कम हाइट की वजह से चिढ़ाया जाता है। लेकिन युद्ध में तैनात उसके पिता को बंदी बना लिया जाता है तो वो सारी मुश्किलों से लड़कर अपने पिता को ढूंढ़ने निकल पाता है। इस फिल्म में पिता की जगह भाई है, जिसका रोल अभिनेता सोहेल खान ने किया है।

यहां देखिए लिटिल ब्वॉय का टीजर

टीजर देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि किस तरह से यह फिल्म काफी हद तक ट्यूबलाइट जैसी ही है। फिल्म की काफी सीन कॉपी किए गए हैं।

​आपको बता दें, किंग खान शाहरुख इस फिल्म में बेन चैपलिन का किरदार बिभा रहे है।

ट्यूबलाइट
ट्यूबलाइट

जेकब सलवाटी और एमिली वाटसन जैसे सितारों से सजी फिल्म लिटिल बॉय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन इस फिल्म में सलमान खान हैं तो यह फिल्म फ्लॉप तो नहीं हो सकती। ये देखना होगा कि फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है, और क्रिटिक इस फिल्म पर क्या रिएक्शन देते हैं।

सलमान खान, सोहेल खान और जू जू जैसे सितारों से सजी यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

​यहां देखिए ट्यूबलाइट का टीजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन