नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लाडली बहन की बर्थ डे पार्टी में उस समय खलल पड़ गया जब पुलिस देर रात उनकी बहन के घर पहुंच गई और वहां चल रही पार्टी को बंद करवा दिया।
दरअसल शुक्रवार को अर्पिता बांद्रा स्थित पेसिफिक हाइट्स अपार्टमेंट में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं थी। तभी वहां पुलिस पहुंच गई और उन्होंने अर्पिता की पार्टी को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि नियम के अनुसार रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर बंद हो जाना चाहिए था। लेकिन अर्पिता की पार्टी में देर रात तक लाउडस्पीकर बज रहा था जिसकी शिकायत पुलिस के पास पहुंची और उन्हें लाउडस्पीकर बंद करवाना पड़ा।