मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हाल ही में एक बार फिर से मामा बने हैं। उनकी लाडली बहन अर्पिता ने कुछ दिनों पहले ही बेटे को जन्म दिया है। इस नन्हें मेहमान का नाम आहिल रखा गया है। इससे उत्साहित सलमान ने अपनी और अपने भांजे आहिल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अर्पिता की शादी नवंबर 2014 में आयुष शर्मा के साथ हुई थी। आहिल इन दोनों का पहला बच्चा है।
इसे भी पढ़े:- धोती पहने नाचते दिखे सलमान खान
सलमान ने ट्विटर पर अपनी और भांजे की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेता भांजे आहिल को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। सलमान क्लीन शेव में काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि आहिल सफेद रंग की चादर से लिपटा हुआ है।

सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसमें वह पहलवान केसरी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। खास फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है। फिल्म में उन्हें एक पहलवान की तरह भारी और फिट दिखना हैं जिसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में वह पहली बार सलमान के साथ अभिनय करती हुई नजर आएंगी। अनुष्का ने भी फिल्म में पहलवान की भूमिका निभाई है। जिसके लिए उन्होंने 6 सप्ताह तक कठिन प्रशिक्षण लिया है।
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 'सुल्तान' 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।