1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान फिर बने मामू, अर्पिता ने बेटे को दिया जन्म

सलमान खान फिर बने मामू, अर्पिता ने बेटे को दिया जन्म

 Published : Mar 30, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Mar 30, 2016 04:19 pm IST

सलमान खान के घर फिर से खुशियां मनाने का अवसर आ गया है। उनकी लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा ने आज एक बेटे को जन्म दिया है।

arpita- India TV Hindi
arpita

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर भले ही पिछले कुछ वक्त से अरबाज और मलाइका के तलाक की खबरों के कारण थोड़ी परेशानियां चल रही हों, लेकिन अब उनके परिवार को फिर से खुशियां मनाने का अवसर मिल गया है। दरअसल सलमान खान एक बार फिर मामा बन गए हैं उनकी लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा मां बन गई हैं। उन्होंने आज मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम 'आहिल' रखा गया है। अर्पिता के पति आयुष ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा, "हमारा इंतजार खत्म हुआ, हमारा प्रिंस आहिल आ गया। मां और बेटा ठीक हैं।" साथ ही अर्पिता के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: बहन की गोदभराई में सलमान ने किया जबर डांस

खबरों के अनुसार खान परिवार में कल से ही पार्टी शुरु हो चुकी है। नन्हें मेहमान के आने से पहले ही परिवार ने जश्न मनाना शुरु कर दिया। खबरों की मानें तो खान परिवार के कुछ सदस्य इस नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए ऑपरेशन थिएटर में ही मौजूद थे। खान पर परिवार में खुशियों का माहौल छाया हुआ है।

arpita
arpita

अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से नवंबर 2014 में हैदराबाद में फलकनुमा पैलेस में हुई थी। शादी बहुत धूम-धाम से की गई थी जिसमें बॉलीवुड में मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। यह दोनों का पहला बच्चा है। अर्पिता की गोदभराई की रस्म में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। तब अर्पिता ने अपने बेबी बम्प के साथ फोटोशूट भी करवाया था।

arpita
arpita

अर्पिता खान परिवार की गोद ली हुई बेटी है। जिसे सभी ने खूब लाड़ प्यार से पाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन