नई दिल्ली: सलमान खान को 5 साल की सज़ा सुना दी गई है और अब वे ज़मानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे लेकिन उन्हें ज़मानत मिल ही जाए इसकी कोई गारंटी नही है। हो सकता है कि इसके पहले कि ज़मानत की अपील पर सुनवाई शुरु हो सलमान को 2-3 साल जेल में काटने पड़ सकते हैं।
दिल्ली होई कोर्ट के वकील राकेश कंसल के अनुसार निचली अदालत द्वारा दोषी क़रार दिए जाने और पांच साल की सज़ा के बाद आमतोर पर हाई कोर्ट दोषी को कम से कम 2-3 साल तक जेल काटने को कहता और उसके बाद ही उसकी ज़मानत याचिका पर सुनवाई करता है।
अभिनेता संजय दत्त के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में सजय दत्त को हथियार रखने का दोषी पाया गया था और उन्हे पांच साल की सजा मिली थी। संजय दत्त ने भी ज़मानत की याचिका दायर की थी लेकिन उस पर सुनवाई के पहले उन्हें जेल जाना पड़ा था। वो दिसम्बर 1995 से अप्रेल 1997 तक जेल में थे उसके बाद उन्हें ज़मानत मिली थी और वो अब बाकी सज़ा येरवडा जेल मे काट रहे हैं।
सेशन कोर्ट ने बुधवार को हिट एण्ड रन मामले में सलमान ख़ान को सबी आरोपों का दोषी पाते हुए पांच साल के सज़ा सुनाई है।
बहरहाल मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री सलमान के मामले में काफी आशावान है जिन पर 200 करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि जेल तक पहुंचने में उन्हें लंबा वक्त लगेगा।
उद्योग विशेषज्ञ अमोद मेहरा ने कहा था कि फिलहाल कोई भी सलमान के जल्द जेल की सलाखों के पीछे होने के बारे में नहीं सोच सकता। मेहरा ने कहा कि 'फिल्म जगत में कोई डर नहीं है। इसका श्रेय भारत के कानून को जाता है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि इससे बचने के कई अन्य रास्ते हैं, जैसे जमानत। इसलिए फिलहाल, सलमान की गिरफ्तारी को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।'
कुछ ऐसा ही एक अन्य विशेषज्ञ विनोद मिरानी का कहना था किअदालत के फैसले के बावजूद सलमान जल्दी जेल जाने वाले नहीं है। मिरानी कहते हैं, 'इतनी जल्दी कोई जेल नहीं जाता। वह उच्च न्यायालय में अपील करेंगे, इसके बाद वह अदालत अपनी कार्यवाही शुरू करेगी, जिसमें यकीनन समय लगेगा।'
सलमान बांद्रा हिट ऐंड रन मामले में पिछले 13 वर्षों से अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। 28 सितंबर 2002 को उनकी एसयूवी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सलमान मुख्य आरोपी हैं और इसी संदर्भ में मुंबई की सत्र अदालत बुधवार को अपना फैसला सुनाया है।
इस साल फिल्मी पर्दे पर सलमान खान की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें उनकी बहुप्रतीक्षित 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' लगभग पूरी होने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों की कुल लागत लगभग 200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।