1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की बहन ने बताई अपनी शादी टूटने की वजह

सलमान खान की बहन ने बताई अपनी शादी टूटने की वजह

 Published : Nov 23, 2015 05:23 pm IST,  Updated : Nov 23, 2015 06:05 pm IST

नई दिल्ली: पिछले महीने ही हमने आपको बताया था कि सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा और अभिनेता पुलकित सम्राट की शादी टूटने की कगार पर है और अब जिस बात का डर

सलमान खान की बहन ने...- India TV Hindi
सलमान खान की बहन ने बताई अपनी शादी टूटने की वजह

नई दिल्ली: पिछले महीने ही हमने आपको बताया था कि सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा और अभिनेता पुलकित सम्राट की शादी टूटने की कगार पर है और अब जिस बात का डर था आखिर वहीं हुआ। इन दोनों की शादी को महज एक ही साल हुआ था कि अब ये दोनों अलग हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9 में दीपिका पादुकोण ने किया सलमान खान को प्रपोज

शादी टूटने की वजह पुलकित का परिवार बताया जा रहा है जिसकी वजह से उन्होंने श्वेता को छोड़ा है। काफी समय से श्वेता मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं वहीं पुलकित भी दिल्ली में अपने परिवार के साथ ही वक्त बिता रहे हैं। यहां तक दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह भी साथ नहीं मनाई।

श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं। “पुलकित ने मुझे कहा था कि वह मुझसे अपने परिवार के चलते अलग हो रहे हैं। हमारे लिए हमारा परिवार काफी मायने रखता है। वे हमारी लाइफलाइन हैं। आजतक पुलकित जो भी मुझसे चाहते थे मैंने उन्हें दिया। उन्होंने परिवार के लिए मुझे छोड़ दिया”, श्वेता ने बताया।

पिछले महीने ही ये खबर आने लगी थी कि पुलकित और श्वेता आए दिन लड़ते-झगड़ते रहते हैं। यहीं नहीं उनके झगड़े करने की आवाजों से उनके पड़ोसी भी काफी परेशान रहते थे। परेशान होकर वो खुद उनसे इसकी शिकायत करने लगे थे।

पिछले साल 3 नवम्बर को पुलकित और श्वेता की शादी गोवा में हुई थी जिसमें ‘दबंग’ खान ने खुद श्वेता का कन्यादान किया था। शादी में सलमान के भाई अरबाज और बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी मौजूद थे।

Salman

अगली स्लाइड में भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन