1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के साथ गरबा करने के लिए तैयार हो जाएं अहमदाबादी

सलमान खान के साथ गरबा करने के लिए तैयार हो जाएं अहमदाबादी

 Written By: IANS
 Published : Oct 21, 2015 06:24 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 06:33 pm IST

अहमदाबाद: सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का प्रचार यहां से शुरू करेंगे, जिसमें वह लंबे समय बाद प्रेम नाम के अपने लोकप्रिय किरदार के रूप में वापसी कर रहे हैं। राजश्री

सलमान खान के साथ गरबा...- India TV Hindi
सलमान खान के साथ गरबा करने के लिए तैयार हो जाएं अहमदाबादी

अहमदाबाद: सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का प्रचार यहां से शुरू करेंगे, जिसमें वह लंबे समय बाद प्रेम नाम के अपने लोकप्रिय किरदार के रूप में वापसी कर रहे हैं। राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के प्रचार के लिए सलमान बुधवार को गुजरात में एक गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं, जहां वह नवरात्रि त्योहार का आनंद उठाएंगे।

फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "सलमान फिल्म का प्रचार करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और वह अहमदाबाद में गरबा खेलने के लिए भी बेहद उत्सुक हैं।"

यहां सलमान के साथ उनकी फिल्म 'प्रेम रतन....' की सह-अभिनेत्री सोनम कपूर भी होंगी।

इसे भी पढ़े:- सलमान खान-सोनम कपूर ने लाइफ ओके पर मनाई ‘प्रेम की दिवाली’

'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर लांच होने के बाद यह पहला मौका है, जब सलमान इस फिल्म के बाद में संवाददाताओं से बात करेंगे।

सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, अरमान कोहली, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म के अलावा सलमान अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वह फिल्म में वह बिल्कुल एक पहलवान जैसे दिख सकें।

इसके अलावा वह खास इस फिल्म के लिए मार्शल आर्टस भी सीख रहे हैं। सलमान की यह फिल्म अगले वर्ष ईद के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन