1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एडल्ट कॉमेडी ठुकराने के बाद संजय दत्त ने साइन की ये रोमांटिक फिल्म

एडल्ट कॉमेडी ठुकराने के बाद संजय दत्त ने साइन की ये रोमांटिक फिल्म

 Published : May 31, 2017 05:16 pm IST,  Updated : May 31, 2017 05:16 pm IST

संजय दत्त इन दिनों बड़े पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल उनके पास फिल्मों के खूब प्रस्ताव आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने कुछ फिल्मों को ठुकरा दिया तो कुछ निर्देशकों की फिल्म के लिए हांमी भर दी है।

dutt- India TV Hindi
dutt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों फइल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह आगामी फिल्म ‘भूमि’ की तैयारियों में काफी व्य्स्त हैं। इन दिनों उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स की लाइनें लगी हुई हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने हाल ही में फिल्मकार इंद्र कुमार की 'टोटल धमाल' में काम करने से इंकार किया है। इसके साथ ही अब खबर है कि जल्द ही एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा फिल्म साइन कर ली है, जिसका नाम होगा 'मलंग'। दरअसल कहा जा रहा है कि ‘टोटल धमाल’ को एडल्ट कॉमेडी की वजह से ठुकरा दिया है।

वह टी-सीरीज के भूषण कुमार, संदीप सिंह और ओमंग कुमार ऑफ लेजेंड स्टूडियो के साथ सहयोग से बनने वाली फिल्म 'मलंग' में दिखाई देगे। नवोदित आरंभ सिंह द्वारा निर्देशित 'मलंग' की शूटिंग वाराणसी में होगी। संजय ने कहा, "मैं हमेशा नए लोगों और नई प्रतिभाओं के जुनून में विश्वास करता हूं। मैंने देखा है जब उन्होंने 'भूमि' के दौरान ओमंग की सहायता की थी।" Maxim India Magazine: दुनिया की हॉटेस्ट वुमेन लिस्ट में शामिल हुईं दीपिका-प्रियंका

संजय का कहना है कि उनका किरदार और प्लॉट की तैयारी उनके लिए सबसे रोमांचक थी। 'भूमि' के बाद यह फिल्म संजय दत्त की टी-सीरीज और लीजेंड स्टूडियो के साथ दूसरी फिल्म होगी। आरंभ ने कहा, "यह संजय सर को निर्देशित करने और अपनी फिल्म में उन्हें हीरो बनाने का बेहतरीन मौका है। यह सपना पूरे होने जैसा है।" भूषण ने कहा कि संजय के साथ काम करना आनंददायक था। 'मलंग' की शूटिंग दिसंबर 2017 से शुरू होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन