नई दिल्ली: टीवी सिरियल संजीवनी के डा. ओमी उर्फ संजीत बेदी की मौत हो गई है।
प्रतिभाशाली एक्टर संजीत दिमागी बीमारी के कारण काफी समय से कोमा में थे। संजीत की मृत्यु से उनके दोस्त और परिवार के लोग सदमे में है।
संजीत का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के समय उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी।
संजीत कसौटी जिंदगी की से लेकर क्या होगा निम्मो का, थोड़ी सी ज़मीं थोड़ा आसमां, जाने क्या बात हुई जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुके थे।