1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा रेमो डिसूजा को..

जब सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा रेमो डिसूजा को..

 Written By: IANS
 Published : Jul 05, 2015 07:57 pm IST,  Updated : Jul 05, 2015 08:00 pm IST

मुंबई: कोरियाग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने अपने नए डांस रियल्टी टीवी शो 'डांस प्लस' के प्रोमो में एक नए अवतार में दिखाई देंगे। इस प्रोमो में डिसूजा हुड में दिखाई देंगे। रेमो ने अपने

जब सुरक्षाकर्मियों ने...- India TV Hindi
जब सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा रेमो डिसूजा को..

मुंबई: कोरियाग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने अपने नए डांस रियल्टी टीवी शो 'डांस प्लस' के प्रोमो में एक नए अवतार में दिखाई देंगे। इस प्रोमो में डिसूजा हुड में दिखाई देंगे। रेमो ने अपने इस लुक की जांच करने के लिए एक तरकीब सोची।

रेमो के मुताबिक, "मैं बढ़िया मूड में था और 'डांस प्लस' के अपने हुड लुक को जांचने के लिए मुझे एक शरारत सूझी। जब मैं इस तरह हुड में शूट पर पहुंचा तो सब मुझ पर शक करने लगे और सुरक्षाकर्मियों ने मुझे पकड़ लिया।"

सूत्र के मुताबिक, रेमो ने इस रियलिटी शो के लिए हाल ही में शूटिंग की है। इस शो में रेमो सुपर जज के रूप में दिखाई देंगे।

सूत्र के मुताबिक, रेमो ने इस शो के लिए अलग-अलग लुक इस्तेमाल किए हैं "रेमो शूट पर हुड लुक में आए, जिसमें उनका पूरा चेहरा ढका हुआ था। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नहीं पहचाना और जेबकतरा समझकर उन्हें रोक लिया। जब रेमो ने अपना हुड उतारा तो सुरक्षाकर्मियों को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने रेमो से माफी मांगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन