1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सीमा बिस्वास की फिल्म करेगी नवी मुंबई फिल्मोत्सव में प्रतिस्पर्धा

सीमा बिस्वास की फिल्म करेगी नवी मुंबई फिल्मोत्सव में प्रतिस्पर्धा

 Published : Dec 12, 2016 08:13 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 08:13 pm IST

सीमा बिस्वास ने हर फिल्म में दर्शकों से सराहना ही हासिल की है। उन्होंने फिल्मों में अपने किरदारों को बेहद शानदार ढंग से पेश किया है। अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सीमा बिस्वास के अभिनय से सजी फिल्म 'होल्डिंग बैक' आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय...

seema- India TV Hindi
seema

मुंबई: अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने हर फिल्म में दर्शकों से सराहना ही हासिल की है। उन्होंने फिल्मों में अपने किरदारों को बेहद शानदार ढंग से पेश किया है। अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सीमा बिस्वास के अभिनय से सजी फिल्म 'होल्डिंग बैक' आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के तीसरे संस्करण में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्मोत्सव वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेगी। विल्सन लुइस द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1999 की सत्य घटना पर आधारित है।

इसे भी पढ़े:- Ok Jaanu' Trailer: श्रद्धा-आदित्य ने दी रोमांस की नई परिभाषा

इस फिल्म में ब्लड कैंसर से पीड़ित शिवा नाम के एक लड़के की कहानी है, जिसकी बेंगलुरु से चेन्नई जाने के दौरान ट्रेन में मौत हो जाती है। वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए चेन्नई जाता है। इस ट्रेन में शिवा अपनी मां और बड़े चचेरे भाई सुरेश के साथ सफर कर रहा होता है। इसमें अपने बेटे की मौत पर मां की भावनाओं को दर्शाया गया है।

अपने एक बयान में सीमा ने कहा, "मैं इस बात से काफी खुश हूं कि 'होल्डिंग बैक' जैसी एक लघु फिल्म को इतनी प्रशंसा मिली है। मैं इस प्रशंसा से काफी खुश हूं और इसमें शिवा की मां का किरदार निभाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।"

वर्ष 1994 में आई फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में फूलन देवी का किरदार निभाकर सुर्खियों में आई सीमा के अलावा इस फिल्म में अनंत महादेवन, आदित्य लाखिया, राज अर्जुन और कुनाल कुमार भी हैं।

सालेंतो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव, वाशिंगटन डीसी दक्षिण एशिया फिल्मोत्सव और नासिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के अलावा 'होल्डिंग बैक' को कई अन्य फिल्मोत्सवों में सम्मानित किया गया है। नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के तीसरे संस्करण के आयोजन की तारीख की घोषणा होना बाकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन