1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने लेटर बॉक्स में क्यों रखा था बम?

शाहरुख खान ने लेटर बॉक्स में क्यों रखा था बम?

 Published : Jan 30, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Jan 30, 2016 04:43 pm IST

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। शाहरुख कुछ वक्त पहले ही नोएडा के 'एजुटेनमेंट थीम पार्क किडजेनिया' के घोषणा कार्यक्रम में पहुंचे।

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। शाहरुख कुछ वक्त पहले ही नोएडा के 'एजुटेनमेंट थीम पार्क किडजेनिया' के घोषणा कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह बचपन में बहुत शरारती हुआ करते थे। उन्होंने बताया जब वह छोटे थे तब उनकी बिल्डिंग में लड़की रहती थी। सभी लोग उसका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते थे। एक दिन शाहरुख ने उनके लेटर बॉक्स में पटाखे वाला बम रख दिया था।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख ने शेयर की रियल ‘फैन’ की वीडियो

इसके बाद शाहरुख ने कहा, "मैं परिवार के लिए मिला अपना अधिकतम समय अपने बच्चों के साथ बिताता हूं। मैं उनके साथ काफी अनुकूल हूं। मुझे उनका मनोरंजन करना काफी पसंद है।"

शाहरुख ने कहा, "दो दिन पहले मैं आर्यन और सुहाना से मिलने लंदन गया था। मैं जानता हूं कि मैं उनका सबसे अच्छा दोस्त हूं और वह मेरे साथ अपने मन की सारी बात साझा करते हैं। इससे मुझे लगता है कि मैं 60 प्रतिशत एक अच्छा पिता हूं।"

'चेन्नई एक्सप्रेस' के अभिनेता से जब पूछा गया कि वह अपने बच्चों का कौन सा गुण अपनाना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा, "अधिकतर वक्त मैं उनके साथ रहता हूं और उनका ईमानदार और स्पष्टभाषी होने का गुण मुझे बहुत पसंद है।"

उनसे जब यहां असहिष्णुता के मुद्दे पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, मैं एक चीज समझ गया हूं कि किसी को भी मंच को ध्यान में रख कर चीजों के बारे में बोलना चाहिए। मुझे लगता है कि असहिष्णुता के बारे में बात करने के लिए यह सही मंच नहीं है।  उन्होंने कहा,  हम किसी और मंच पर मिलेंगे और इस बारे में बात करेंगे, जहां लोग असहिष्णुता पर चर्चा कर रहे हों।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन