नई दिल्ली:- बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ट्वीटर पर धमाकेदार एंट्री की है। शाहरुख ने अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो का नाम ‘फैन हो गया’ है। शाहरुख ने लास्ट पोस्ट 27 दिसंबर को किया था। जिसके बाद वह न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने दुबई चले गए थे। लेकिन हाल ही में शाहरुख सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हो गए हैं।
इसे भी पढ़े:- शामक ने शाहरुख-गौरी की प्रेम कहानी को किया ताजा
इस वीडियो में रियल लाइफ के फैंस को दिखाया गया है जिन्होंने अपने हिरों को भगवान तक का दर्जा दे दिया है। चार्लिन चापलिन के फैन से लेकर अमिताभ बच्चन के फैन तक सभी के जुनून की दास्तां को बखूबी इस वीडियो में बयां किया गया है। एक फैन का जुनून अपने प्रेरणास्रोत के लिए किस हद तक होता है ये तो समझना मुशिकल है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि चार्ली चापलिन का फैन उनके हर जन्मदिन पर उनके जैसा ही मेकअप और ड्रेस पहनकर सड़कों पर निकल पड़ते हैं। इनके अलावा इसमें सचिन तेंदुलकर का भी सबसे बड़ा फैन दिखाया गया है जो अपने स्टार सचिन के हर मैच में सारा काम छोड़कर पहुंच जाता है।
अमिताभ के सबसे बड़े फैन एस.एस. औसाजा ने तो उन्हें अमिताभ के घर प्रतिक्षा तक पहुंचा दिया था। जैसे ही अमिताभ को पता चला कि उनका ये फैन इस कदर उनसे प्यार करता है, कि उनकी हर फिल्म के पोस्टर को स्क्रैप बुक में लगाता है तो उन्होंने अपने फैन को अपने घर मिलने बुलाया।
शाहरुख की इस साल दो फिल्में पर्दे पर दस्तक देगी। पिछले कई महीनों से वह अपनी फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग में व्यस्त थे। उनकी दूसरी फिल्म ‘फैन’ होगी जिसमें शाहरुख एक सुपरस्टार और उनके फैन दोनों की भूमिका निभाते हु्ए नजर आएंगे।
अगली स्लाइड में देखिए रियल लाइफ 'फैन' का वीडियो:-