1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की 'सुल्तान' के बाद शाहरुख की ‘फैन’ का टीजर हुआ रिलीज

सलमान की 'सुल्तान' के बाद शाहरुख की ‘फैन’ का टीजर हुआ रिलीज

 Published : Jul 09, 2015 07:14 pm IST,  Updated : Jul 09, 2015 07:34 pm IST

नई दिल्लीः अभी हाल ही में देखा गया था कि सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ का टीजर लॉन्च किया गया था जो अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। और अब किंग खान भी

Video: शाहरुख खान की ‘फैन’...- India TV Hindi
Video: शाहरुख खान की ‘फैन’ का टीजर हुआ रिलीज

नई दिल्लीः अभी हाल ही में देखा गया था कि सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ का टीजर लॉन्च किया गया था जो अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। और अब किंग खान भी उनके कदमों पर चलने लग गए हैं। जी हां, आज शाहरुख की अगले साल आने वाली फिल्म 'फैन' का टीजर भी रिलीज हो गया है।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में किंग खान के साथ मॉडल Waluscha De Sousa नजर आ सकती हैं। फिल्म का निर्देशन मनीश शर्मा कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘लेडिज vs रिक्की बहल’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के निर्माता है।

फिल्म के टीजर के अनुसार यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो न सिर्फ सुपरस्टार शाहरुख का फैन है बल्कि शाहरुख जैसा दिखता भी है। इसके शुरुआत में दिखाया गया है कि किस तरह शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक हजारों की संख्या में उनके घर मन्नत के बाहर भीड़ लगाकर खड़े है।  

कई मुश्किलों के बाद यह फिल्म अप्रैल 2016 में रिलीज होने जा रही है। पहले यह फिल्म इसी साल की शुरूआत में रिलीज होनी थी लेकिन हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान शाहरुख को चोंट लगने की वजह से फिल्म की शूटिंग टाल दी गई और इसकी रिलीज 14 अगस्त 2015 रख दी गई थी। लेकिन माना जा रहा है कि फैन में भारी विजुअल इफेक्ट्स के काम के कारण इसकी रिलीज को 15 अप्रैल 2016 तक पोस्टपॉन कर दिया गया है।  

आप भी देखिए शाहरुख खान की फिल्म का शानदार टीज़र-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन