1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान चोटों से जूझ रहे हैं

शाहरुख खान चोटों से जूझ रहे हैं

 Written By: PTI
 Published : Aug 17, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Aug 17, 2015 02:51 pm IST

मुंबईः एक साथ तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कहा कि इतनी थकाउ शूटिंग और पहले की चोट के बावजूद वह शांत महसूस कर रहे हैं। शाहरुख ने हाल

शाहरुख खान चोटों से...- India TV Hindi
शाहरुख खान चोटों से जूझ रहे हैं

मुंबईः एक साथ तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कहा कि इतनी थकाउ शूटिंग और पहले की चोट के बावजूद वह शांत महसूस कर रहे हैं।

शाहरुख ने हाल ही में निर्देशक मनीष शर्मा की आने वाली फिल्म फैन की शूटिंग खत्म की है और राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म रईस की भी पहली झलक जारी हो चुकी है। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी के साथ दिलवाले भी कर रहे हैं।

एक ब्रितानी बॉयबैंड के गाने को ट्वीट कर उन्होंने अपने हालत बयान किये है। उन्हौंने लिखा लंबे दिन, चोट और कठिन शूटिंग का दौर है फिर भी वह थके नहीं है।

उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शाहरूख ने ट्वीट में जिस चोट की बात की है वह नई नहीं है। इस साल मई में शाहरूख के बांए घुटने की एक सर्जरी हुई थी। उन्होंने मार्च में भी शूटिंग के दौरान घायल होने की बात कही थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन