1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिलवाले' का ट्रेलर हुआ वायरल, एक हफ्ते में मिले 1.5 करोड़ व्यूज

'दिलवाले' का ट्रेलर हुआ वायरल, एक हफ्ते में मिले 1.5 करोड़ व्यूज

 Published : Nov 16, 2015 07:08 pm IST,  Updated : Nov 16, 2015 08:00 pm IST

नई दिल्ली:- शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' का ट्रेलर सोमवार 9 नवंबर को रिलीज किया गया था और महज 1 हफ्ते में ही इसे 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

'दिलवाले' का ट्रेलर हुआ...- India TV Hindi
'दिलवाले' का ट्रेलर हुआ वायरल, एक हफ्ते में मिले 1.5 करोड़ व्यूज

नई दिल्ली:- शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' का ट्रेलर सोमवार 9 नवंबर को रिलीज किया गया था और महज 1 हफ्ते में ही इसे 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म में शाहरुख-काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और काजोल 5 साल बाद एक बार फिर से साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म रोहित की बाकी सभी फिल्मों से काफी अलग दिख रही है। इस फिल्म में दो भाईयों के बीच गहरा रिश्ता दिखाया गया है जो एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। साथ ही फिल्म में दो लव स्टोरी भी दिखाई गई है।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख-काजोल की ‘दिलवाले’ का नया पोस्टर जारी

3 मिनट 17 सेकंड लंबे इस ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पर 11,970,070 बार देखा जा चुका है। वहीं फेसबुक पर ये 30 लाख बार देखा जा चुका है। रेड चिलीज के ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर इस बात का ऐलान किया गया है, "दिलवाले ट्रेलर को मिले शानदार 15 मिलियन व्यूज। क्या आपने देखा।"

Dilwale

शाहरुख-काजोल की एवरग्रीन जोड़ी के अलावा फिल्म में एक दिलचस्प कहानी भी दिखाई गई है। ट्रेलर में शाहरुख खान काफी फिट नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर बिल्कुल नहीं कहा जा सकता कि वह 50 वर्ष के हो चुके हैं। वहीं काजोल भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

फिल्म में शाहरुख और काजोल का रोमांस पहला जैसा ही दिख रहा है यहां इन जोड़ी वैसी ही खूबसूरत लग रही है जैसे वह पहले दिखते थे। लेकिन यहां इनकी लव स्टोरी के बीच एक ट्विस्ट भी नजर आ रहा है।

इसके ट्रेलर में एक्शन, रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और बोमन इरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन