मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दैरान उन्होंने हाल ही में हुई टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सभी कलाकारों से आग्रह किया कि अगर किसी को काम नहीं मिलता तो इस पर बिल्कुल भी असहज महसूस न करें। फिल्म के प्रमोशन के दौरान हाल ही में जब शाहरुख से प्रत्युषा की कथित खुदकुशी के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "अगर आपको इच्छानुसार सफलता नहीं मिल रही तो निराश न हों। सभी की जिदगी में अच्छे और बुरे दिन आते हैं। इसलिए बुरे दिनों के बारे में अधिक ना सोचें।"
इसे भी पढ़े:- प्रत्युषा सुसाइड मामले पर ये क्या कह गईं हेमा मलिनी!
आगे उन्होंने कहा, "अगर आप काम जानते हैं, तो आज या कल आपको काम मिलेगा।" इसके अलावा शाहरुख ने कहा कि इसमें दुखी होने की बात नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर आप में प्रतिभा है, तो आपको काम मिलेगा, लेकिन अगर प्रतिभा ही नहीं है, तो इस तथ्य को स्वीकार करें और जो आपको मिल रहा है उससे संतुष्ट रहें।"
धारावाहिक 'बालिका वधू' से चर्चित अभिनेत्री प्रत्युषा के खुदकुशी करने पर पूरा टेलीविजन-जगत हैरान है। वहीं टेलीविजन और बड़े पर्दे के कई कलाकारों ने इस पर दुख व्यक्त किया। प्रत्युषा के खुदकुशी मामले पर कई कयास लगाए जा रहे हैं जैसे प्रेमी के साथ रिश्तों में खटास, पैसों की परेशानी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म फैन के बारे में बात करें तो इसमें वह डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। एक किरदार में वह सुपरस्टार और दूसरे में उसके फैन की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में उनके फैन वाले किरदार को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। किंग खान ने भी इसके लिए काफी मेहनत की हैं। फैन वाले किरदार के लिए शाहरुख का लुक पूरी तरह से बदल दिया गया है।
अगली स्लाइड में देखिए शाहरुख की फिल्म फैन का ट्रेलर:-