मुंबई: बॉलीवुड के सुपस्टार शाहरुख खान ने भी अब अमेरिकी अभिनेता-निर्माता और मार्शल आर्टिस्ट वेस्ली स्निप्स के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है और इस संदर्भ में वह कभी भी उपस्थित होने को तैयार हैं। इससे पहले वेस्ली ने शारुख के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।
मार्बल कॉमिक्स के वैंम्पायर हंटर सुपरहीरो के पात्र ब्लेड की भूमिका से लोकप्रिय स्निप्स ने एक भारतीय प्रकाशन के साथ बातचीत में बॉलीवुड फिल्मों के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया था और 49 वर्षीय शाहरुख के साथ हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी।
एसआरके ने ट्विटर पर स्वयं को स्निप्स का प्रशंसक बताते हुए लिखा, "वेस्ली स्निप्स आप जब कहें मेरे दोस्त। मैं एक प्रशंसक हूं और आप बस समय और स्थान बताइए और मैं वहां हाजिर हो जाऊंगा।"