नई दिल्ली: एक वक्त था जब अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेता करीना कपूर बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में शुमार थे। पूरे बॉलीवुड में दोनो के अफेयर की चर्चा होती थी। लेकिन लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद करीना ने सैफ का हाथ थाम लिया और शाहिद ने भी दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से शादी कर ली।
शाहिद अब एक बेटी के पिता भी बन गए हैं लेकिन लगता है करीना के साथ अपने रिश्ते को शाहिद अबतक नहीं भुला पाए हैं।
शाहिद कपूर ने एक बयान में कहा कि उनका अतीत विश्व का एक रहस्य है। एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जब शाहिद से उस अतीत के राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘मेरा गुप्त अतीत रहा है? आप मेरे अतीत के राज के बारे में कैसे जानते हैं? क्या आप मेरी जासूसी करते थे? मैं किसी रहस्य को स्वीकार नहीं कर सकता।’’
प्रशंसकों में किसी लड़की ने कहा...’करीना’, तो शाहिद ने तुरंत कहा, ‘‘यह राज कैसे है मैडम? यह दुनिया का रहस्य है। आपके पास कोई और सवाल है या बस नाम लेना है?’’ जब किसी ने सवाल नहीं पूछा तो उन्होंने मजाक किया, ‘‘वह सवाल नहीं पूछना चाहती है, वह नाम लेकर ही खुश हैं।’’
आपको बता दें करीना और शाहिद 2004 से 2007 तक रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ने साथ में ‘जब वी मेट’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’ और ‘चुप चुपके’ जैसी फिल्में की हैं।
ये भी पढ़ें: