1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने 'दिलवाले' के सेट से फोटो की साझा

शाहरुख ने 'दिलवाले' के सेट से फोटो की साझा

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2015 03:09 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 05:33 pm IST

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाले' के सेट से सलकलाकार काजोल और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि दोस्तों से उम्र होती है, वर्षो से

शाहरुख ने 'दिलवाले' के...- India TV Hindi
शाहरुख ने 'दिलवाले' के सेट से फोटो की साझा

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाले' के सेट से सलकलाकार काजोल और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि दोस्तों से उम्र होती है, वर्षो से नहीं। शाहरुख ने शनिवार को माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर तस्वीर साझा की। वह इस समय 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया में हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने जॉन लेनन के गीत की पंक्तियां लिखीं, "उम्र का हिसाब दोस्तों से रखें, न कि वर्षो से। जीवन का हिसाब मुस्कुराहटों से रखें, न कि आंसुओं से।"

तस्वीर में शाहरुख के साथ काजोल काले-सफेद रंग के परिधान में नजर आ रही हैं, जबकि रोहित नीले रंग की कमीज और जींस में नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने शुक्रवार को अपनी एक और तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह मूंछों के साथ रौबीले अंदाज में आ रहे थे। उन्होंने संकेत दिया कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' में कुछ इसी अंदाज में दिखेंगे।

शाहरुख और काजोल की जोड़ी आखिरी बार फिल्म 'माई नेम इज खान' में पर्दे पर नजर आई थी। उससे पहले वे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'बाजीगर' सहित कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

रोहित शेट्टी निर्देशित 'दिलवाले' में वरुण धवन और कृति सेनन भी काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन