1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा ने डैडी को 'क्राइम मास्टर गोगो वाला कप गिफ्ट किया

श्रद्धा ने डैडी को 'क्राइम मास्टर गोगो वाला कप गिफ्ट किया

 Written By: IANS
 Published : Apr 24, 2015 06:59 pm IST,  Updated : Apr 24, 2015 06:59 pm IST

मुंबई,  अभिनेता शक्ति कपूर का नाम सुनते ही उनका फिल्मी किरदार 'क्राइम मास्टर गो गो' (अंदाज अपना अपना) याद आ जाता है। उनकी अभिनेत्री बेटी श्रद्धा कपूर भी उस अनूठे किरदार को नहीं भूली हैं।

श्रद्धा ने डैडी को...- India TV Hindi
श्रद्धा ने डैडी को दिया क्राइम गोगो वाला कप

मुंबई,  अभिनेता शक्ति कपूर का नाम सुनते ही उनका फिल्मी किरदार 'क्राइम मास्टर गो गो' (अंदाज अपना अपना) याद आ जाता है। उनकी अभिनेत्री बेटी श्रद्धा कपूर भी उस अनूठे किरदार को नहीं भूली हैं। श्रद्धा ने अपने प्यारे डैडी को एक कॉफी कप भेंट किया है, जिस पर 'रिलीज गो गो' लिखा है।

वर्ष 1994 में आई 'अंदाज अपना अपना' में शक्ति कपूर (56) ने एक शरारती खलनायक की भूमिका निभाई। यह उनके करियर की यादगार भूमिकाओं में से एक मानी जाती है।

एक सूत्र के अनुसार, श्रद्धा कुछ दिन पहले जब भारत लौट रही थीं, तो उन्हें हवाईअड्डे पर लोगों की भीड़ कुछ खास चीज खरीदती दिखी।

श्रद्धा को पता चला कि वहां उनके पिता के प्रशंसक 'क्राइम मास्टर गो गो' कप खरीद रहे हैं। इस पर उन्होंने भी वहां से पिता के लिए वैसा एक कॉफी कप खरीदा।

घर पहुंचने के बाद श्रद्धा ने उसे डैडी को भेंट किया, जिसे पाकर शक्ति किरदार से जुड़ी पुरानी यादों में खो गए।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन