1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से जुड़ेंगे शाहरुख

सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से जुड़ेंगे शाहरुख

 Published : Jan 23, 2016 10:46 am IST,  Updated : Jan 23, 2016 10:46 am IST

मुंबई:-बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं। बॉलीवुड की दुनिया में शाहरुख उन लोकप्रिय सितारों में से हैं, जो

sharukh khan- India TV Hindi
sharukh khan

मुंबई:-बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं।

 बॉलीवुड की दुनिया में शाहरुख उन लोकप्रिय सितारों में से हैं, जो पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़े रहे हैं। शाहरुख की फैन फोलोइग सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी है।

इसे भी पढ़े:-शाहरुख ने शेयर की रियल ‘फैन’ की वीडियो

 शाहरुख के फैन इस वीडियों चैट के माध्यम से सुपरस्टार से अपने सवाल पूछ सकते है। साथ ही शाहरुख से रुबरु होने का मौका भी मिलेगा। हालांकि शाहरुख उन स्टार्स में से एक है, जो अपने फैन की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। जिसके चलते शाहरुख सोशल मीडिया में भी छाए रहते है।

इस लाइव वीडियो में शाहरुख सवाल-जवाब सत्र में लाइव वीडियो के माध्यम से नया अनुभव लेने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अपने जीवन और काम के दौरान पेश आए रोचक जानकारी भी साझा करेंगे। शाहरुख के फैन भी इस लाइव वीडियो के शुरु होने के इंतजार में उत्सुक है।

शाहरुख ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि दुनिया भर के लोगों से मुझे प्यार और स्नेह मिला है। मैं उन्हें सिर्फ 'फैन्स' नहीं कह सकता, उन्होंने मुझे प्यार और सहयोग दिया और मैं हमेशा इसी राह पर चलूंगा, जहां मैं उन्हें उनका प्यार लौटा सकूं।"

शाहरुख को हाल ही में फिल्म 'दिलवाले' में देखा गया। अब वह 'फैन' और 'रईस' में नजर आएंगे, दोनों फिल्म एक-दूसरे से काफी अलग तरह की हैं। शाहरुख खान की दोनों फिल्में इसी साल रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन