1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुपर डांसर शो' को बहुत याद करेंगी शिल्पा शेट्टी

'सुपर डांसर शो' को बहुत याद करेंगी शिल्पा शेट्टी

 Published : Dec 14, 2016 07:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 07:44 pm IST

शिल्पा शेट्टी बेशक पिछले काफी वक्त से किसी फिल्म में अभिनय करती हुई नजर आई हैं। लेकिन कुछ समय से वह छोटे पर खूब छाई हुई हैं। इन दिनों वह डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। लेकिन...

shilpa- India TV Hindi
shilpa

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी बेशक पिछले काफी वक्त से किसी फिल्म में अभिनय करती हुई नजर आई हैं। लेकिन कुछ समय से वह छोटे पर खूब छाई हुई हैं। इन दिनों वह डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। लेकिन उनका यह शो अब जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देना बंद हो जाएगा। इस शो की निर्णायक मंडल में शामिल शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वह शो से जुड़ी पूरी टीम और नन्हे डांसरों को बहुत याद करेंगी।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "मैं पूरी टीम व डांसरों को बहुत याद करूंगी। मैंने कई टेलीविजन शो किए हैं। मैं यह तहे दिल से कह रही हूं कि जैसा प्यार मुझे इस शो से मिला है वह अद्भुत है। लोगों ने मुझे इस बात से अवगत कराया कि इस शो ने उनका मनोरंजन किया है।"

शिल्पा ने कहा कि उन्हें बेहद प्रतिभाशाली बच्चों की नृत्य क्षमता देखकर उनके साथ प्रस्तुति देने से डर लगता है और उन्हें लगता है कि अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है। शिल्पा कहती हैं कि बच्चों और वयस्कों को जज करने में अंतर होता है। बच्चों से कोई बात सावधानी पूर्वक कहनी पड़ती है ताकि उनके मन को ठोस न पहुंचे।

अपनी प्रस्तुति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने नए गानों और खुद के एक गीत पर प्रस्तुति दी है। उन्होंने दर्शकों द्वारा इसे पसंद किए जाने की उम्मीद जताई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन