मुंबई: छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ की पुरानी भाबी जी बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने को तैयार हैं। सीरियल की पुरानी भाबी जी यानी कि शिल्पा शिंदे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक शिल्पा ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म “पंजाबी की शादी” में आइटम सॉन्ग करती नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि भाबी जी घर पर हैं से देश के घर-घर मशहूर हुईं शिल्पा ने विवादों के चलते सीरियल को अलविदा कह दिया था।
ऋषि कपूर के साथ थिरकेंगी अंगूरी भाबी:
जानकारी के मुताबिक अंगूरी भाबी वाले किरदार के साथ मशहूर हुईं शिल्पा बीते दौर के मशहूर और एक मंझे हुए कलाकार ऋषि कपूर के साथ थिरकती नजर आएंगी। बताया जाता है कि शिल्पा ने इस डांस के लिए अपना वजन भी काफी कम किया है।

Bhabhi Ji Ghar Par Hai