1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य-श्रद्धा की जोड़ी फिर पर्दे पर मचाएगी धमाल

आदित्य-श्रद्धा की जोड़ी फिर पर्दे पर मचाएगी धमाल

 Published : Dec 31, 2015 05:02 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 06:41 pm IST

आशिकी 2 फिल्म के स्टार अदिति रॉय कपूर और एक्ट्रेस शर्दा कपूर फिर से एक फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले है।

aditya with shradha kapoor- India TV Hindi
aditya with shradha kapoor

मुंबई:- 'आशिकी 2' फिल्म के स्टार आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस ऋद्धा कपूर फिर से एक फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले है। दरअसल हम आपको बताते हैं कि मणि रत्नम की रोमांटिक हिट फिल्म 'ओ कधल कनमणि' का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है।

जिसमें फिल्मकार करण जौहर ने सफल तमिल फिल्म 'ओ कधल कनमणि' के हिदी रीमेक के लिए फिल्मकार मणि रत्नम से हाथ मिलाया है। इस फिल्म को शाद अली निर्देशित करेंगे और रत्नम उनके सहायक होंगे। इस फिल्म में ए.आर.रहमान ने म्यूजिक दिया है और गुलजार साहब ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।

इसे भी पढ़े:- श्रद्धा कपूर ने कहा कि आदित्य रॉय कपूर हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे

करण जौहर ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "शाद अली निर्देशित फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए मणि रत्नम के साथ काम करने का सौभाग्य पाकर धन्य हो गया।" उन्होंने लिखा,"मणि रत्नम, गुलजार साहब, ए.आर.रहमान, शाद मिलकर 'ओ कधल कनमणि' का आधिकारिक हिंदी रीमेक पेश करते हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर हैं।

इससे पहले शाद और रत्नम की जोड़ी ने 'अलाईपायुत्थे' के हिंदी रीमेक के रूप में बॉलीवुड को 'साथिया' फिल्म दी। खबर यह भी है कि 'ओ कधल कनमणि' में संगीत दे चुके रहमान फिल्म के हिदी रीमेक में संगीत देंगे।

आदित्य और श्रद्धा पहले ही बॉक्स आ़ॉफिस पर अपनी फिल्म 'आशिकी 2' से धमाल मचा चुके है। अब देखना ये होगा कि उनकी इस फिल्म में लोग इन दोनों की केमेस्ट्री को कितना पसंद करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन