1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रुति ने स्वयं को लाल रेंज रोवर भेंट की

श्रुति ने स्वयं को लाल रेंज रोवर भेंट की

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 11:18 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 11:21 am IST

चेन्नई : फिल्म अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन ने इस साल की दमदार शुरुआत अक्षय कुमार अभिनीत 'गब्बर इज बैक' से की। उन्होंने अपनी इस सफलता का जश्न स्वयं को चमचमाती लाल रेंज रोवर कार भेंट कर

श्रुति ने स्वयं को लाल...- India TV Hindi
श्रुति ने स्वयं को लाल रेंज रोवर भेंट की

चेन्नई : फिल्म अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन ने इस साल की दमदार शुरुआत अक्षय कुमार अभिनीत 'गब्बर इज बैक' से की। उन्होंने अपनी इस सफलता का जश्न स्वयं को चमचमाती लाल रेंज रोवर कार भेंट कर मनाया।

श्रुति से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "श्रुति के मन में करीब एक साल पहले रेंज रोवर कार के प्रति आकर्षण पैदा हुआ, इसलिए वक्त आने पर उन्होंने इसे अपनी खरीदी दूसरी सबसे महंगी चीज बनाने का फैसला लिया। उन्होंने इससे पूर्व कई साल पहले मुंबई में एक घर खरीदा था।"

बॉलीवुड में श्रुति की अगली फिल्म 'वेलकम बैक' और 'रॉकी हैंडसम' है। वह अजीत, विजय और सूर्या के साथ तमिल फिल्मों में काम करने के लिए भी कमर कस रही हैं।

सुपरस्टार महेश बाबू के साथ वह तेलुगू फिल्म 'श्रीमानथुडू' में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन