1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता ने बॉलीवुड पारी के लिए 'हरामखोर' को चुना

श्वेता ने बॉलीवुड पारी के लिए 'हरामखोर' को चुना

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 08:28 am IST,  Updated : Apr 08, 2015 05:49 pm IST

मुंबई: नवोदित अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी की पहली फिल्म का नाम (हरामखोर) चौंकाने वाला है और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) में होने जा रही इसकी स्क्रीनिंग और भी हैरान कर देने वाली है।

- India TV Hindi

मुंबई: नवोदित अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी की पहली फिल्म का नाम (हरामखोर) चौंकाने वाला है और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) में होने जा रही इसकी स्क्रीनिंग और भी हैरान कर देने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में फिल्मों के चुनाव को लेकर उनकी अलग सोच को दर्शाएगी।

'हरामखोर' निर्देशक श्लोक शर्मा के निर्देशन में बनी पहली फीचर फिल्म है। इसमें मंझे हुए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक ऐसे स्कूल शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी छात्रा के साथ ऐसा रिश्ता रखता है, जिसकी समाज इजाजत नहीं देता। छात्रा की भूमिका 29 वर्षीया श्वेता निभा रही हैं।

श्वेता ने बुधवार को होने वाली 'हरामखोर' की स्क्रीनिंग के लिए लॉस एंजेलिस रवाना होने से पूर्व आईएएनएस को बताया, "मेरे लिए फिल्मोत्सव मेरे काम को प्रदर्शित करने वाला एक मंच बनने जा रहा है। मैं दुनियाभर की प्रतिभाओं के संपर्क में आने और वह सिनेमा देखने को लेकर उत्साहित हूं, जो मुझे प्रेरित करेगा। जो मुझे मेरे फैसलों के प्रति दृढ़ रहने को प्रोत्साहित करेगा।"

आईएफएफएलए में श्वेता की लघु फिल्म 'सफर' का भी प्रदर्शन होगा। 'हरामखोर' अगले माह न्यूयॉर्क इंडियन फिल्मोत्सव में भी में जा रही है।

श्वेता दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव पी.के. त्रिपाठी की बेटी हैं। उनके लिए फिल्मों में आने का सफर बहुत आकस्मिक रहा है। वह आठ साल पहले मुंबई आईं थीं, लेकिन अदाकारा बनने के लिए नहीं।

हालांकि, उन्हें बचपन से ही रंगमंच से प्यार था। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से स्नातक किया था। बाद में वह 'ऑल माय टी प्रोडक्शंस' नामक एक नाटक मंडली से जुड़ीं।

श्वेता कहती हैं कि रंगमंच आपको संयमित बनाता है। आपकी नींव मजबूत करता है और आगे बढ़ने में मदद करता है।

'हरामखोर' शीर्षक से पहली फिल्म करना कैसा रहा?

इसके जवाब में श्वेता ने कहा, "फिल्म का नाम बाद में तय हुआ। मैंने श्लोक के साथ उनकी लघु फिल्म 'सुजाता' में काम किया था। इसकी शूटिंग के बाद उन्होंने मुझे बताया कि वह मुझे अपनी पहली फिल्म में लेना चाहेंगे।"

श्वेता ने कहा, "मैंने पटकथा सुनी। इसमें मेरी मनपसंद सभी चीजें थी। मैंने उनसे पूछा, 'मेरी जोड़ी किसके साथ है? नवाज? नवाजुद्दीन सिद्दिकी?' उसके बाद मैं कॉस्ट्यूम ट्रायल के दौरान उनसे मिली। उसके बाद ही तय हुआ कि मैं उनके साथ काम करने जा रही हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन