1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर के बेटे ने सोनम कपूर की बहन से सगाई की

अनुपम खेर के बेटे ने सोनम कपूर की बहन से सगाई की

 Published : Jan 31, 2016 02:01 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 02:02 pm IST

मुम्बई: बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर ने 29 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सिंह से सगाई कर ली। अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

मुम्बई: बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर ने 29 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सिंह से सगाई कर ली। अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर उनकी तस्वीरें भी पोस्ट की है। प्रिया बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की रिश्तेदार हैं। दोनों की मां बहने हैं। प्रिया इंटीरियर डिजायनर कविता सिंह और उद्योगपति जसजीत सिंह की बेटी हैं।

tweet
tweet

इसे भी पढ़े: असहिष्णुता पर बंटे कलाकार: कुछ बोले माहौल खराब, कुछ बोले सब कुछ ठीक

प्रिया और सिंकंदर की सगाई में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अनिल कपूर, सोनम कपूर सहित बहुत से बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। सिकंदर और प्रिया की शादी की डेट भी अभी तक तय नहीं हुई है।

अनुपम खेर हाल ही में असहिष्णुता के मसले पर विवादों में रहे हैं। उन्होंने इस मामले में लेखकों की पुरस्कार वापसी पर आलोचना की थी। अनुपम खेर की पत्नी किरण भी मशहूर अदाकारा हैं और बीजेपी की सांसद भी हैं।

shikandar kher
shikandar kher

सिकंदर अभी अपनी आगामी फिल्म तेरे बिन लादेन के सिक्वल के प्रमोशन में वयस्त है। पांच साल पहले आई हिट कॉमेडी फिल्म 'तेरे बिन लादेन' की सीक्वल 'तेरे बिन लादेन - डेड और अलाइव' का पहला पोस्टर भी आ चुका है। पोस्टर देखकर ही आभास हो जाता है कि यह भी कॉमेडी ही होगी लादेन के गेट अप में प्रद्युमन सिंह ओसामा बिन लादेन की भूमिका में नजर आएंगे।

प्रद्युमन सिंह के अलावा पीयूष मिश्रा, मनीष पॉल और सिंकदर भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 फरवरी को आने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन