1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वास्थ्य कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए सोना मोहपात्रा करेंगी म्यूजिकल वेबिनार

स्वास्थ्य कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए सोना मोहपात्रा करेंगी म्यूजिकल वेबिनार

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2020 02:16 pm IST,  Updated : May 14, 2020 02:16 pm IST

सोना मोहपात्रा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए म्यूजिकल वेबिनार रखेंगी इस वेबिनार में वह अंबरसरिया, नैना, बेखौफ और रुपैया जैसे अपने गाए लोकप्रिय गीतों को गाएंगी।

sona mahapatra- India TV Hindi
सोना महापात्रा Image Source : INSTAGRAM/SONA MAHAPATRA

मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा का मकसद अपने म्यूजिकल वेबिनार के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन करना है। अपने 90 मिनट की इस प्रस्तुति में सोना अंबरसरिया, नैना, बेखौफ और रुपैया जैसे अपने गाए लोकप्रिय गीतों को गाएंगी और इसके साथ ही इसमें उनके घर पर बनाए गए स्टूडियो तराशा से उनसे बातचीत भी शामिल होगी।

सोना इस बारे में कहती हैं, "हमारे डॉक्टर्स व स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मी सही मायनों में नायक और योद्धा हैं, जिन्हें हमारे प्यार और समर्थन की जरूरत है। वे अपने शिफ्ट से बढ़कर काम कर रहे हैं क्योंकि जरूरत के हिसाब से उनकी उपलब्धता कम है। यह एक अत्यंत जोखिम भरा काम है, जहां वे सीधे तौर पर वायरस के संपर्क में आते हैं, जिंदगी और मौत के बीच मानव जीवन की नाजुकता का अनुभव करते हैं।"

वह आगे कहती हैं, "इस तरह की एक स्थिति के लिए कोई भी चीज इंसान को पूरी तरह से तैयार नहीं कर सकता। मैं उनका मनोरंजन करना चाहती हूं, उन्हें सम्मान देना चाहती हूं और बताना चाहती हूं कि हम किस हद तक उनके प्रति आभारी हैं कि वे हर रोज उठकर हमारे लिए काम पर जा रहे हैं। उन्हें उनके इस काम के लिए साहस और प्रतिबद्धता की जरूरत होती है और उन्हें खास महसूस कराने के लिए मैं अपनी तरफ से कुछ करना चाहती थी।"

सोना की यह परफॉर्मेंस 15 मई, शुक्रवार को आयोजित की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन