मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म 'फोर्स 2' में एक नए अवतार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में सोनाक्षी एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगी। अभिनय देव के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2011 में आई फिल्म 'फोर्स' का सीक्वल है।

सोनाक्षी ने शनिवार को ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए लिखा, "मैंने आपको बताया था कि मेरे पास आपके लिए खबर है। मै अपनी अगली फिल्म 'फोर्स 2' में रॉ एजेंट की भूमिका निभाने को लेकर उत्सुक हूं।"
2011 में रिलीज 'फोर्स' में जॉन के अलावा जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल थे।
पिछली फिल्म की तरह 'फोर्स 2' का निर्माण भी विपुल शाह ही करेंगे।