1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर हमेशा से चाहती थीं इनके साथ काम करना

सोनम कपूर हमेशा से चाहती थीं इनके साथ काम करना

 Published : Dec 02, 2016 12:30 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 12:30 pm IST

सोनम कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन पिछले दिनों ऐसी भी खबरें आई थीं कि वह संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म में भी अभिनय करती हुई नज़र आएंगी। दरअसल हाल ही में सोनम ने कहा है कि...

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग'  को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन पिछले दिनों ऐसी भी खबरें आई थीं कि वह संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म में भी अभिनय करती हुई नज़र आएंगी। दरअसल हाल ही में सोनम ने कहा है कि वह फिल्म-निर्माता या निर्देशक की अनुमति के बिना अपनी आगामी किसी भी परियोजना की पुष्टि नहीं कर सकतीं, लेकिन उनका कहना है कि वह फिल्मकार राजकुमार हिरानी के साथ काम करना चाहेंगी। खबर थी कि हिरानी 1980 और 1990 के दशक के संजय दत्त की बायोपिक में अभिनेता रणवीर कपूर उनका किरदार निभाते हुए दिखेंगे उनके साथ इस फिल्म में सोनम को लिया गया है।

इसे भी पढ़े:- सोनम कपूर को 'एशिया विजन मूवी अवार्ड्स' में मिलेगा बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड

इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह राजू सर से पूछें। जब तक निर्माता या निर्देशक कुछ नहीं कहते तब तक इस बारे में मैं कुछ नहीं बोल सकती।" उन्होंने कहा, "हालांकि, मैं राजू सर (हिरानी) के साथ काम करना चाहूंगी।" सोनम राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नीरजा' में प्रभावशाली भूमिका में दिखाई दी थीं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए आवश्यक था।

सोनम ने बुधवार को ब्रांड विजन समिट सम्मेलन 2016 में कहा, "मैं खुश हूं कि लोग 'नीरजा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो अगर पुरस्कार नहीं मिला तो मुझे निराशा नहीं होगी, क्योंकि मेरे लिए फिल्म में काम करना जरूरी था।"

सोनम शशांक घोष के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी अहम भूमिका में दिखेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन