1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद चाहते हैं लगातार बनती रहे ‘कुंग फू योगा’ की सीरीज

सोनू सूद चाहते हैं लगातार बनती रहे ‘कुंग फू योगा’ की सीरीज

 Published : Feb 09, 2017 03:19 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 03:26 pm IST

सोनू सूद की पिछली रिलीज चीनी-भारतीय फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में अंतरराष्ट्रीय एक्शन अभिनेता जैकी चैन के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। चीन के बॉक्सऑफिस पर यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है।...

sonu- India TV Hindi
sonu

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की पिछली रिलीज चीनी-भारतीय फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में अंतरराष्ट्रीय एक्शन अभिनेता जैकी चैन के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म को जहां एक तरफ खास प्रशंसा हासिल नहीं हुई, वहीं चीन के बॉक्सऑफिस पर यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। अब अपनी फिल्म को लेकर सोनू सूद को लगता है कि फिल्म 'कुंग फू योगा' की सीरीज होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े:-

अभिनेता ने बुधवार को जूतों की कंपनी 'स्केचर्स गोफ्लेक्स वॉक रेंज' लांच करने के मौके पर कहा, "मैं इस वेंचर ('कुंग फू योगा') को और आगे ले जाना चाहूंगा। मुझे याद है कि इस बारे में मैंने चीन में निर्देशक स्टेनली टॉन्ग से बात की थी और वह बेहद खुश हुए थे।"

सोनू के मुताबिक, "उन्होंने कहा कि हम 'कुंग फू योगा-2' बनाने की योजना बना रहे हैं। 'कुंग फू योगा' की सीरीज होनी चाहिए और इसे लगातार आते रहना चाहिए।"

फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से सोनू बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को सभी ने पसंद किया हैं, खासकर बच्चों को यह फिल्म बेहद पसंद आई। एक समाचार एजेंसी ने चाइना फिल्म न्यूज के हवाले से बताया कि फिल्म इस सप्ताहांत 5 फरवरी तक 96.3 करोड़ युआन (14 करोड़ डॉलर) की कमाई कर शीर्ष पर कायम है।

फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा अमायरा दस्तूर और दिशा पटानी भी मुख्य किरदार में नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन