1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरज पंचोली 'सेटेलाइट शंकर' की कमाई सैन्य शिविरों को देंगे

सूरज पंचोली 'सेटेलाइट शंकर' की कमाई सैन्य शिविरों को देंगे

 Published : Mar 22, 2019 09:33 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 09:33 pm IST

 सूरज ने फिल्म की कमाई को इन तीन भिन्न इलाकों में स्थित सैन्य आधार शिविरों को देने का फैसला किया है ताकि उस धन का इस्तेमाल उनके बच्चों के लिए और उनकी सुविधाओं के लिए हो सके।

सूरज पंचोली - India TV Hindi
सूरज पंचोली 

मुंबई: अभिनेता शंकर पंचोली अपनी आने वाली फिल्म 'सेटेलाइट शंकर' से होने वाली कमाई सैन्य शिविरों को देंगे। इरफान कमल निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, दक्षिण भारत और हिमाचल में चीन सीमा के निकट हुई है। सूरज ने फिल्म की कमाई को इन तीन भिन्न इलाकों में स्थित सैन्य आधार शिविरों को देने का फैसला किया है ताकि उस धन का इस्तेमाल उनके बच्चों के लिए और उनकी सुविधाओं के लिए हो सके।

सूरज ने एक बयान में कहा, "इस फिल्म की शूटिंग का अनुभव शानदार रहा। जवानों से मिलना, इनके परिवारों से मिलना, वास्तविक स्थानों पर जाकर शूटिंग करना, यह सभी कुछ बेहद सुंदर रहा।"

सूरज ने कहा, "हम उनकी (जवानों की) वजह से यहां (सुकून से) रह रहे हैं। वे सीमाओं पर हमारी रक्षा करने के लिए रहते हैं। कई-कई दिनों तक उनकी अपने परिजनों से बात नहीं होती। मैं बस थोड़ा-बहुत अपनी तरफ से कर रहा हूं।"

'सेटेलाइट शंकर' पांच जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

Also Read:

Kesari Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म की शानदार कमाई, बनाया ये रिकॉर्ड

शादी के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ और दोस्तों के साथ इस अंदाज में मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगी सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन