1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एसपी बालासुब्रमण्यम की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए फैंस, #SPBalasubrahmanyam हुआ ट्रेंड

एसपी बालासुब्रमण्यम की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए फैंस, #SPBalasubrahmanyam हुआ ट्रेंड

 Published : Sep 25, 2021 10:27 am IST,  Updated : Sep 25, 2021 05:27 pm IST

पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण से दो महीने से अधिक समय तक जूझने के बाद 25 सितंबर को एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया था।

sp balasubrahmanyam first death anniversary  - India TV Hindi
एसपी बालासुब्रमण्यम की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए फैंस Image Source : TWITTER: @LMKMOVIEMANIAC

अपनी मखमली आवाज के जादू से लोगों का दिल जीतने वाले 'गायकी का चांद' एसपी बालासुब्रमण्यम को आज हर कोई याद कर रहा है। उनके गाने, चाहने वालों के जहन में हैं और ताउम्र याद भी रहेंगे। वह हिंदी सिनेमा में रोमांस, जोशीले और मस्ती भरे गानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने पांच दशक लंबे अपने करियर में 16 भाषाओं के 40,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी और छह बार राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता भी रहे। उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। आज उनकी पहली डेथ एनिवर्सिरी है।

ट्विटर पर #SPBalasubrahmanyam ट्रेंड हो रहा है। उनके फैंस पुरानी यादों को तस्वीरों के जरिए फिर से ताजा कर रहे हैं। उनके गीतों को वीडियो के रूप में साझा किया जा रहा है।

  

 गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण से दो महीने से अधिक समय तक जूझने के बाद 25 सितंबर को एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन