1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की प्रेम रतन धन पायो को बॉक्स ऑफिर पर इस फिल्म ने पछाड़ा

सलमान की प्रेम रतन धन पायो को बॉक्स ऑफिर पर इस फिल्म ने पछाड़ा

 Published : Nov 23, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 10:13 am IST

नई दिल्ली: 007 एजेंट जेम्स बॉन्ड सिरीज की फिल्म ‘स्पेक्टर’ बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है और आते ही इसने सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का रंग फीका कर दिया है। स्पेक्टर

सलमान की प्रेम रतन धन...- India TV Hindi
सलमान की प्रेम रतन धन पायो को इस फिल्म ने पछाड़ा

नई दिल्ली: 007 एजेंट जेम्स बॉन्ड सिरीज की फिल्म ‘स्पेक्टर’ बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है और आते ही इसने सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का रंग फीका कर दिया है। स्पेक्टर ने पहले शुक्रवार को 6.14 करोड़, शनिवार को 7.28 करोड़ और रविवार को 7.82 करोड़ का बिजनेस किया है।

ये भी पढ़ें- प्रेम रतन धन पायो की वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ के पार

तीन दिनों में भारत से इसकी नेट कमाई 21.24 करोड़ रुपए हो गई है वहीं गुरुवार के इसके प्रिव्यूज से हुई कमाई को अगर जोड़ दें तो स्पेक्टर के पहले लंबे वीकेंड की कमाई 23.50 करोड़ हो गई है।

Spectre

दूसरी तरफ सुपरस्टार सलमान खान वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' अपने दूसरे वीकेंड में इस हॉलीवुड फिल्म से मात खाती हुई नजर आई।

पिछले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 5.5 करोड़, 6.7 करोड़ और 8.2 करोड़ का नेट बिजनेस किया। मतलब दूसरे वीकेंड में इसने केवल 20.4 करोड़ रुपए की ही कमाई की है।

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, “प्रेम रतन धन पायो 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। दूसरा हफ्ता- शुक्र 5.50 करोड़, शनि 6.70 करोड़, रवि 8.20 करोड़, कुल 193.22 करोड़। हिंदी भाषा, भारत।”

PRDP

वैसे सलमान खान की इस फिल्म से जैसी उम्मीदें थीं वैसा धमाल ये नहीं मचा पाई है। समीक्षकों और दर्शकों से मिली बुरी प्रतिक्रिया इसका कारण मानी जा रही हैं।

वहीं ‘स्पेक्टर’ ने भी उम्मीद से कम ही बिजनेस किया है। लेकिन ज्यादा कोई विकल्प होने की वजह से दर्शक इसके लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन