1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री ने लगाया 'स्प्लिट्सविला 8' के कंटेस्टेंट पर रेप का आरोप

अभिनेत्री ने लगाया 'स्प्लिट्सविला 8' के कंटेस्टेंट पर रेप का आरोप

 Published : Nov 25, 2015 06:51 pm IST,  Updated : Nov 25, 2015 07:55 pm IST

नई दिल्ली:- छोटे पर्दे के अभिनेता और 'एमटीवी स्प्लिट्स्विला 8' के कंटेस्टेंट रह चुके यश पंडित पर एक 28 वर्षीय टीवी अभिनेत्रा ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि यश ने

अभिनेत्री ने लगाया...- India TV Hindi
अभिनेत्री ने लगाया 'स्प्लिट्सविला 8' के कंटेस्टेंट पर रेप का आरोप

नई दिल्ली:- छोटे पर्दे के अभिनेता और 'एमटीवी स्प्लिट्स्विला 8' के कंटेस्टेंट रह चुके यश पंडित पर एक 28 वर्षीय टीवी अभिनेत्रा ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि यश ने उनके साथ अपने जुहू वाले घर में उनके साथ रेप किया। अभिनेत्री का कहना है कि यश ने उन्हें शादी का झांसा देकर कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए है।

ये भी पढ़ें- इन बॉलीवुड स्टार्स पर लगा रेप करने का आरोप

उन्होंने यह भी बताया कि यश एक प्रभावशाली परिवार से हैं इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी नहीं कर पा रही है। अभिनेत्री ने बताया कि यश अभी मुबंई से फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ झूठे वादे करने और धोखाधड़ी का मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन रेप का केस नहीं दर्ज किया गया है।

पीड़ित अभिनेत्री ने एक बयान में बताया कि, "वह यश से 13 सितंबर को एक टीवी सीरियल के सेट्स पर मिली थीं और वहीं वे दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद 7 अक्टूबर को यश ने उन्हें अपने जुहू वाले घर पर आमंत्रित किया और पार्किंग एरिया में ही ओरल सेक्स के लिए मजबूर करने लगे। फिर यश ने लगातार दो हफ्तों तक अपने माता-पिता से मुलाकात करवाने का बहाना देकर अभिनेत्री को अपने घर बुलाते रहे और पूरे फिल्मी स्टाइल में उनकी मांग में सिंदूर भरकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे।"

इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने अभिनेत्री को अनदेखा करना शुरु कर दिया। यहां तक की उनके फोन और मैसेज का भी जवाब देना बंद कर दिया, लेकिन जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो यश अभिनेत्री से कहने लगे कि हम अब भी पहले जैसे दोस्त हैं और ऐसे ही शारीरिक रिश्ते में रह सकते हैं पर हमारी शादी होना मुश्किल है।

अभिनेत्री ने कहा कि "यश ने मेरे सामने ये बात कबूल की है कि वह कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका हैं। लेकिन ये लड़कियां बदनामी के डर से कभी पुलिस के सामने कुछ नहीं बोल पाईं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन