1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेक्सी सनी क्यों बनी रणविजय की शिक्षक

सेक्सी सनी क्यों बनी रणविजय की शिक्षक

 Written By: IANS
 Published : Apr 24, 2015 07:07 pm IST,  Updated : Apr 24, 2015 07:10 pm IST

मुंबई: अभिनेता रणविजय सिंह और बॉलीवुड की सेक्सी 'बेबी डॉल' सनी लियोन आगामी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' के प्रचार में 'वॉट वूमेन लव' म्यूजिक वीडियो में साथ डांस करते नजर आए। दोनों शो के सूत्रधार

रणविजय सिंह क्या सीख...- India TV Hindi
रणविजय सिंह क्या सीख रहे है सनी लियोन से

मुंबई: अभिनेता रणविजय सिंह और बॉलीवुड की सेक्सी 'बेबी डॉल' सनी लियोन आगामी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' के प्रचार में 'वॉट वूमेन लव' म्यूजिक वीडियो में साथ डांस करते नजर आए। दोनों शो के सूत्रधार हैं। 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' के लांच के लिए चैनल के अधिकारियों ने शो का एक लघु रूप तैयार कर उसे इस म्यूजिक वीडियो में तब्दील किया। शो की थीम 'द वे टू अ वूमेंस हार्ट' है।

संगीत वीडियो में रणविजय व लियोन एक जोड़े के रूप में डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

एमटीवी की ओर से एक बयान में कहा गया, "सनी इस विषय (मन मोहने) की सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और रणविजय सर्वश्रेष्ठ शागिर्द व सर्वश्रेष्ठ ब्वॉयफ्रेंड हैं, जिनसे भारतीय लड़कों को एक सबक लेना चाहिए।"

सनी और रणविजय दोनों को वीडियो में काम करके मजा आया।

सनी 'एमटीवी स्पिलट्सविला' की दूसरी बार मेजबानी कर रही हैं। उन्होंने कहा, "यह मजेदार है कि इस बार शो में मेरे साथ रणविजय हैं। मैंने उन्हें 'एमटीवी रोडीज' में देखा है। मुझे मालूम है कि वह अनुशासन के लिए कील की तरह कड़क और हठी हो सकते हैं, लेकिन उनका एक मौज-मस्ती वाला पहलू भी है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन