1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाल-बाल बचे अभिनेता शाहरुख खान, शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

बाल-बाल बचे अभिनेता शाहरुख खान, शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

 Published : May 31, 2017 09:47 am IST,  Updated : May 31, 2017 11:42 am IST

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। आनंद एल रॉय की फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हादसा हो गया और किंग खान और अन्य दो क्रू मेंबर घायल हो गए।

एसआरके- India TV Hindi
एसआरके

नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। आनंद एल रॉय की फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हादसा हो गया। 

मुंबई मिरर के मुताबिक फिल्म के सेट पर छत का बड़ा हिस्सा ​नीचे आ गिरा और इस हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। हालांकि इस हादसे में शाहरुख को कोई चोट नहीं आई क्योंकि वह दूसरी तरफ बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि एक सीढ़ी अस्थाई छत पर आ गिरी जिसकी वजह से दो क्रू मेंबर घायल हो गए। घायल क्रू मेंबर्स को डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

शाहरुख का चोटों से गहरा नाता है। ऐसा कई बार हुआ है जब शाहरुख अपनी फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो चुके हैं। 1993 में आई फिल्म ‘डर’ में शाहरुख की पसलियों और बाईं एड़ी में चोट लग गई थी। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख के घुटने और कंधे में चोट आई थी। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख को दर्द में शूटिंग करनी पड़ी थी। ‘रा. वन’ की शूटिंग के दौरान भी किंग खान घायल हो गए थे। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग के दौरान भी शाहरुख के ऊपर दरवाजा गिर गया था।

आपको बता दें, आनंद एल रॉय की इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में दिखेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हिस्सा ले सकती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन