1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुभाष कपूर को 'माता का ईमेल' ने बनाया गीतकार

सुभाष कपूर को 'माता का ईमेल' ने बनाया गीतकार

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 05:03 pm IST,  Updated : May 20, 2015 07:19 am IST

नई दिल्ली: निर्देशक सुभाष कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'गुड्डू रंगीला' के गीत 'माता का ईमेल' से गीतकार व संगीतकार के रूप में अपनी पारी शुरू कर दी है। यह गाना फिल्म ट्रेलर में इस्तेमाल

सुभाष कपूर को 'माता का...- India TV Hindi
सुभाष कपूर को 'माता का ईमेल' ने बनाया गीतकार

नई दिल्ली: निर्देशक सुभाष कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'गुड्डू रंगीला' के गीत 'माता का ईमेल' से गीतकार व संगीतकार के रूप में अपनी पारी शुरू कर दी है। यह गाना फिल्म ट्रेलर में इस्तेमाल हुआ है। सुभाष ने एक बयान में कहा, "दिल्ली में बड़े होने के दौरान मैंने माता के सभी तरह के मजेदार गाने सुने। मेरी बचपन की यादों ने ही 'माता का ईमेल' को जन्म दिया। मैंने इसे लिखा और इसकी धुनें लिखीं, क्योंकि यह 'गुड्डू रंगीला' के किरदारों के साथ बढ़िया से जम रहा है।"

मारधाड़-हास्य से भरपूर 'गुड्डू रंगीला' खाप पंचायतों जैसा संवेदनशील मुद्दा लिए हुए है। इसमें अभिनेता अरशद वारसी, अमित साध, अदिति राव हैदरी एवं रोनित रॉय हैं।

संगीता अहीर निर्मित यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन