1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरज पंचोली ने ऐमी जैक्सन को डेट करने पर किया खुलासा

सूरज पंचोली ने ऐमी जैक्सन को डेट करने पर किया खुलासा

 Published : Nov 19, 2015 03:14 pm IST,  Updated : Nov 19, 2015 05:05 pm IST

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के नए कलाकार सूरज पंचोली का नाम अब तक कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है और आज कल वह ऐमी जैकसन के साथ डेट करने को लेकर मीडिया में

सूरज पंचोली ने ऐमी...- India TV Hindi
सूरज पंचोली ने ऐमी जैक्सन को डेट करने पर किया खुलासा

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के नए कलाकार सूरज पंचोली का नाम अब तक कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है और आज कल वह ऐमी जैकसन के साथ डेट करने को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। लेकिन सूरज ने अब एमी के साथ उनकी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

सूरज ने बताया कि, “ऐमी जैकसन सिर्फ मेरी दोस्त हैं। उनके साथ डेटिंग की अफवाहें मीडिया द्वारा फैलाई गई हैं।” उन्होंने कहा कि, “फिल्म इंटस्ट्री में मेरे कई दोस्त हैं जिनसे मैं अपनी फिल्म ‘हीरो’ में व्यस्त होने के कारण नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब जब मैं फ्री हूं तो उनसे मिल लेता हूं।” ऐमी से पहले एली अवराम के साथ भी सूरज का नाम जोड़ा जा चुका है।

इसे भी पढ़े:- सूरज पंचोली इन दो अभिनेत्रियों के साथ करना चाहते हैं रोमांस

सूरज से जब पूछा गया कि, ‘क्या आप ऐमी को डेट नहीं कर रहे हैं?’ तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, “बिल्कुल नहीं, कई बार ऐसा हो जाता है जहां पर मैं हूं वहीं पर वह अभिनेत्रियां मौजूद होती हैं तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं। इसके बाद जब हम वहां बात कर रहे होते हैं तो हमारी तस्वीरें ले ली जाती हैं और लोग यह समझने लगते हैं कि हम उस जगह पर साथ पहुंचे हैं।”

सूरज पंचोली खुदकुशी कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान के साथ रिलेशनशिप में थे। सूरज का कहना है कि, “अब उनके पास किसी भी रिलेशनशिप में आने का समय नहीं है। जिया खान के बाद उन्होंने किसी को भी डेट नहीं किया, तीन साल से उनकी जिंदगी में कोई नहीं आया और न ही उन्होंने किसी भी लड़की से ठीक से बात की है।” सूरज ने कहा, “ऐसा नहीं है कि उन्हें दोबारा प्यार मे पड़ने से डर लगता है बल्कि वह तो प्यार होने का इंतजार कर रहे हैं।”

सूरज ने बताया कि, अब वह फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी लड़की के साथ प्यार में नहीं पड़ना चाहते, वह ऐसी लड़की को डेट करना चाहते हैं जिसका मनोरंजन जगत से कोई वास्ता ही न हो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन