1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बहुत उदास है उनका डॉग, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बहुत उदास है उनका डॉग, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल

 Published : Jun 18, 2020 08:36 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 08:42 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल सुशांत के डॉग की तस्वीरें देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएगी, वो हर तरफ अपने मालिक को तलाश कर रहा है।

sushant singh rajput, sushant dog- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बहुत उदास है उनका डॉग Image Source : SOCIAL MEDIA

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को खुदकुशी कर ली। सुशांत के जाने से उनके परिवार के साथ उनके फैन्स भी बेहद दुखी है। लेकिन कोई ऐसा है कि उसका दुख देखकर आपकी आंखों से आंसू आ जाएंगे, वो है सुशांत सिंह राजपूत का डॉग फज। सुशांत के जाने से उनका डॉगी बहुत उदास है, सोशल मीडिया पर उसकी बहुत सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, लोग उसे देखकर उदास हो रहे हैं।

फिल्ममेकर आनंद गांधी ने शेयर किया पोस्ट, बताया सुशांत सिंह राजपूत ने सुबह 9:15 बजे देखा था व्हाट्सएप पर आखिरी मैसेज

सुशांत का डॉग वीडियो और तस्वीरों में अपने मालिक को ढूंढ़ता नजर आ रहा है, वो हर जगह उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश करता है जब वो नहीं मिलते तो उदास होकर लेट जाता है। सुशांत के नौकर उसे फोन में सुशांत की तस्वीरें दिखाते हैं जिसे वो एकटक निहारता है और फिर चाटने लगता है।

बिग बॉस सीजन 10 के विनर मनवीर गुर्जर ने भी सुशांत के डॉग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मनवीर ने लिखा है- सुशांत सिंह राजपूत कोई और ना सही ये तो तेरी वैल्यू आज भी जानता है।

सुशांत खुदकुशी मामले में एकता कपूर ने अपने ऊपर दर्ज केस पर कहा- मैंने ही उसे लॉन्च किया था

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा में स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आज पटना में सुशांत के परिजनों ने गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित की हैं। सुशांत का श्राद्ध भी यहीं होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन