1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धौनी का किरदार निभाना सुशांत के लिए बेहद खास

धौनी का किरदार निभाना सुशांत के लिए बेहद खास

 Published : Sep 19, 2016 02:37 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 02:37 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एम.एस.धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंन्द्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित है।

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एम.एस.धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंन्द्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सुशांत, धौनी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। सुशांत का कहना है कि क्रिकेट खिलाड़ी का किरदार निभाना उनके लिए काफी खास रहा। किंगफिशर प्रीमियम के एक अभियान 'ऑरिजनल सोशल नेटवर्क' के लिए धौनी और सुशांत साथ गए। इन दोनों को इसके टेलीविजन विज्ञापन में साथ देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े:-

सुशांत ने एक बयान में कहा, "किंगफिशर के लिए अपने हाल ही के एक विज्ञापन में धौनी के साथ स्क्रीन पर साथ नजर आना मेरे लिए काफी बड़ी बात है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी ब्रांड के लिए हम साथ आए हैं।"

अभिनेता ने कहा, "एक फिल्म में मुझे धौनी का किरदार निभाने के लिए मिला, जो मेरे लिए खास बात है।" इस फिल्म के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने लुक पर भी काफी ध्यान दिया है।

टइस विज्ञापन में सफलता, मित्रता का जश्न मनाते हुए दर्शाया गया है। सुशांत ने कहा कि यह किंगफिशर के साथ उनका चौथा टेलीविजन विज्ञापन है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित 'एम.एस.धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितम्बर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन