1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रूस से लौटते समय तेहरान में रुकीं सुषमा

रूस से लौटते समय तेहरान में रुकीं सुषमा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 03, 2017 07:04 am IST,  Updated : Dec 03, 2017 07:04 am IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को रूस के सोची से लौटते समय अचानक ईरान पहुंच गईं और उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष जावेद जरीफ के साथ तेहरान में दोपहर के भोजन पर मुलाकात की।

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj Image Source : PTI

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को रूस के सोची से लौटते समय अचानक ईरान पहुंच गईं और उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष जावेद जरीफ के साथ तेहरान में दोपहर के भोजन पर मुलाकात की। उनका यह दौरा चाबाहार बंदरगाह विकास परियोजना के प्रथम चरण के उद्घाटन से एक दिन पहले हुआ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों मंत्रियों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "हमारे पारस्परिक करीबी और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ईरान के विदेश मंत्री डॉ. जावेद जरीफ के साथ लंच पर मुलाकात की।"

सुषमा स्वराज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 16वीं बैठक में भाग लेने के लिए सोची गई थीं। शनिवार की इस बैठक का ऐसे समय में विशेष महत्व है, जब मीडिया रपटों के मुताबिक, ईरान चाबाहार बंदरगाह के पहले चरण का नियंत्रण भारत को रविवार को सौंपेगा, जो कि निर्धारित वक्त से डेढ़ साल पहले ही पूरा हो गया है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी इस बंदरगाह के पहले चरण का रविवार को उद्घाटन करेंगे।

सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन और जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी रविवार के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। हालांकि विदेश मंत्रालय की तरफ से सुषमा स्वराज के इस समारोह में शामिल होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन