1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वरा भास्कर को पसंद आई पाकिस्तान की मेहमाननवाजी

स्वरा भास्कर को पसंद आई पाकिस्तान की मेहमाननवाजी

 Published : Sep 01, 2015 05:24 pm IST,  Updated : Sep 01, 2015 06:07 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकार स्वरा भास्कर को पाकिस्तान की खातिरदारी बेहद पसंद आई। अपनी लाहौर यात्रा के दौरान एक टेलीविजन कार्यक्रम में खुलकर बोलते हुए भास्कर ने कहा कि ‘जिने लाहौर नी वेख्या ओ जम्या ही नई&rsquo

स्वरा भास्कर को पसंद...- India TV Hindi
स्वरा भास्कर को पसंद आई पाकिस्तान की मेहमाननवाजी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकार स्वरा भास्कर को पाकिस्तान की खातिरदारी बेहद पसंद आई। अपनी लाहौर यात्रा के दौरान एक टेलीविजन कार्यक्रम में खुलकर बोलते हुए भास्कर ने कहा कि ‘जिने लाहौर नी वेख्या ओ जम्या ही नई’। इसका मतलब हुआ कि जिसने लाहौर नहीं देखा उसने कुछ नहीं देखा। 

स्वरा फिल्म 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्य मनु रिटर्नस', और रांझना जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। पाकिस्तान को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने बताया, “ वह और उनकी दोस्त एक दिन ऐसे ही बैठकर बातें कर रही थीं और बातों ही बातों में उन्होंने कहा चलो पाकिस्तान घूमकर आते हैं। किसी तरह से कोई जुगाड़ लगाकर स्वरा और उनकी दोस्त पाकिस्तान पहुंचे कुछ समय तक वह काफी डरे-डरे रहे लेकिन बाद में जब वहां के लोगों को पता चला कि वह दोनों भारत से आए हैं तो सभी ने दोनों की खूब खातिरदारी की।"

अगली स्लाइड में देखें स्वरा का पाकिस्तान में दिया गया इंटरव्यू:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन