1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी ने किया खुलासा, अक्षय संग एक्शन का अभ्यास करना रहा डरावना

तापसी ने किया खुलासा, अक्षय संग एक्शन का अभ्यास करना रहा डरावना

 Published : Mar 27, 2017 02:58 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 02:58 pm IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह काफी एक्शन सीन्स करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार फिल्म में मेहमान भूमिका में नजर आएंगे, हालांकि...

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह काफी एक्शन सीन्स करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार फिल्म में मेहमान भूमिका में नजर आएंगे, हालांकि उनका किरदार अहम होगा। तापसी का कहना है कि अक्षय के साथ कोई एक्शन प्रधान फिल्म करना उनके लिए काफी डराने वाला अनुभव रहा, क्योंकि अभिनेता अपनी इस खास विधा में पारंगत हैं।

उन्होंने कहा कि, “मुझे प्रशिक्षित करने के लिये अक्षय ने ही प्रशिक्षक भेजे थे। प्रशिक्षण के दौरान अक्षय वहां मौजूद नहीं थे इसलिए मैं यह नहीं जानती कि जमीनी तौर पर वह कैसे हैं।“ तापसी ने कहा, “लेकिन उन्होंने उम्मीदों का पैमाना काफी ऊंचा स्थापित कर दिया है और अगर अक्षय किसी एक्शन प्रधान फिल्म का हिस्सा हों तो ऐसे में उस फिल्म में एक्शन दृश्य करना काफी डराने वाला होता है क्योंकि जाहिर तौर पर एक्शन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं।“

उन्होंने कहा कि शिवम नायर निर्देशित फिल्म निश्चित रूप से एक चुनौती थी लेकिन उनके प्रशिक्षण ने ऐसे एक्शन दृश्यों को करने में उनकी काफी मदद की। अक्षय के साथ तापसी की यह दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने ‘बेबी’ में उनके साथ काम किया था। अभिनेत्री ने कहा, “वह बहुत शांत व्यक्ति हैं। ऐसे शख्स से मैं अब तक नहीं मिली। वह कभी गुस्सा नहीं करते। पर्दे पर एक एक्शन स्टार की अपनी छवि के विपरीत वह बेहद शांत हैं। पर्दे पर निभाये उनके किरदारों और उनमें जो समानता है वह है उनका मजाकिया अंदाज।“

नीरज पांडे निर्मित यह फिल्म वर्ष 2015 की फिल्म ‘बेबी’ की ही अन्य कड़ी है। फिल्म में तापसी शबाना की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर और पृथ्वीराज सुकुमारन सहयोगी भूमिकाओं में हैं। फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन