1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी ने कहा, बॉलीवुड में है कड़ा संघर्ष

तापसी ने कहा, बॉलीवुड में है कड़ा संघर्ष

 Published : Jul 11, 2016 08:04 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 08:05 pm IST

तापसी पन्नू इन दिनों बॉलीवुड में खूब छाई हुई हैं। वह अब तर हिन्दी सिनेमा में केवल 2 ही फिल्में कर पाई हैं। पिछले कुछ समय से आगामी फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करती हुई नजर आने वाली हैं।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अदाकारा तापसी पन्नू इन दिनों बॉलीवुड में खूब छाई हुई हैं। वह अब तर हिन्दी सिनेमा में केवल 2 ही फिल्में कर पाई हैं। पिछले कुछ समय से आगामी फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करती हुई नजर आने वाली हैं। तापसी का मानना है कि बॉलीवुड में उत्कृष्ट हीरोइन बनने से पहले उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर विविधता दिखाने की जरूरत है। तापसी का कहना है कि फिलहाल वह प्यारी, बबली लड़कियों के किरदारों की बजाए अभिनय कौशल दिखाने का मौका देने वाले किरदारों पर ध्यान लगाना चाहती हैं। प्यारी और बबली लड़कियों वाले किरदारों पर तो पहले से ही बड़ी अभिनेत्रियों का दबदबा है।

इसे भी पढ़े:-

तापसी ने कहा, "बॉलीवुड में पहले से ही वे उत्कृष्ट लड़कियां हैं, जो प्रेम कहानियां करती हैं और प्यारे किस्म के किरदार निभाती हैं। ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं और बाजार के हिसाब से उनके नाम मुझसे बड़े हैं।" तापसी ने एक साक्षात्कार में कहा, "तो मेरे पास सिर्फ अभिनय पर चलने वाली भूमिकाएं ही रह जाती हैं। मुझे अच्छा अभिनय जारी रखना होगा, तभी मैं एक ऐसे बिंदु पर पहुंच सकूंगी, जहां मैं निश्चिंतता वाली भूमिकाएं भी कर सकूंगी और खुद को हीरोइन महसूस कर सकूंगी।"

उन्होंने कहा, "इससे पहले मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करनी होंगी ताकि लोग देख सकें कि मैं अच्छी अभिनेत्री हूं और यदि किसी हीरोइन के रूप में रखा जाए तो मैं दिखती भी अच्छी हूं।" तापसी इस बात से खुश हैं कि उनकी आने वाली फिल्मों में उनके किरदारों में विविधता है, जिसके कारण उनकी अभिनय क्षमता साबित हो सकेगी। इन फिल्मों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन अभिनीत 'पिंक' भी शामिल है।

उन्होंने कहा, "पिंक एक थ्रिलर फिल्म है। यह दर्शकों को कलाकार के तौर पर मेरे एक दूसरे ही पहलू से परिचित करवाएगी। मैं एक प्रेम कहानी भी कर रही हूं। फिर एक 'गाजी' है, जिसमें मैं बांग्लादेशी शरणार्थी की भूमिका में हूं। इस समय जो किरदार मैं कर रही हूं, उनमें से कोई भी एक दूसरे से मेल नहीं खाता। बॉलीवुड ने मुझे बेहद विविधता वाले किरदार दिए हैं।" अमिताभ के साथ काम के अनुभव के बारे में तापसी ने कहा कि वह उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन