नई दिल्ली: मुबंई में आयोजित मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट में जबलपुर की रहने वाली तनुश्री पांडे पदगांवकर ने जीत अपने नाम दर्ज कर ली। 28 जून को इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड था। तनुश्री ने सभी 18 प्रतिभागीयों को पीछे छोड़कर ग्लैडरेग्ज मिसेज इंडिया का खिताब जीता।
तनुश्री का मिसेज इंडिया बनने का सफर इतना आसान नही था। उनकी कड़ी मेहनत और अपने पति का भरपूर साथ उनकी सफलता की बड़ी वजह है।
तनुश्री पेशे से डॉक्टर है। लेकिन बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग का शौक था। उनके पति ने उन्हें बताए बिना ही इस कॉन्टेस्ट के लिए उनकी फोटो भेज दी और उन्हे इंटरव्यू के लिए फोन आ गया। तनुश्री ने बताया उनके परिवार ने और उनके पति ने उनका बहुत साथ दिया है।
तनुश्री ने कहा कि उन्होंने पहले कभी मॉडलिंग..