
तनुश्री ने कहा कि उन्होंने पहले कभी मॉडलिंग नहीं की थी और यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था। कॉन्टेस्ट में प्रोफेशनल मॉडल्स को देखकर एक बार तो वह डर ही गईं थीं। लेकिन 3 महीनें तक उन्होंने दिन-रात एक करके कड़ी मेहनत की और उनकी यह मेहनत रंग भी लाई। इस मेहनत और उनके परिवार के भरोसे ने उनके सिर पर मिेसेज इंडिया का ताज सजा दिया।